गैर कृषि संस्करण के संबंध में भाउखेड़ी में कार्याशाला आयोजित




सीहोर, 18 जुलाई, 2025   इछावर जनपद स्थित भाउखेड़ी में गैर क़ृषि क्षेत्र में ग्रामीण प्रोसेसिंग सेंटर क़ी स्थापना एवं मूल्य वृद्धि श्रृंखला के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का शुभारंभ एनआरएल राज्य परियोजना प्रबंधक श्रीमती गरिमा साई सुंदरम एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने किया। कार्यशाला में 18 जिलों से आए जिला एवं ब्लॉक अधिकारियों, कर्मचारीयों और आजीविका मिशन स्टाफ को गैर कृषि प्रसंस्करण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के साथ ही लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाउखेड़ी स्थित आजीविका पार्क का भ्रमण किया तथा यहां संचालित एग्रो पोसेसिंग यूनिट, पशु आहार यूनिट, प्रोम यूनिट, गौशाला, मछली पालन, फल उद्यान आदि गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश बरफा, श्रीमती गायत्री राव, श्री रामेश्वरानंद झा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments