कलेक्टर ने किया सीहोर स्थित आईटीसी फाइबर इनोवेशंस लिमिटेड यूनिट का निरीक्षण

 



सीहोर, 18 जुलाई, 2025    कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सीहोर के बड़ियाखेड़ी स्थित आईटीसी फाइबर इनोवेशंस लिमिटेड की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के इस निर्माण इकाई द्वारा संचालित सभी गतिविधियों और निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया और विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. को जानकारी दी गई कि यह इकाई मोल्डेड फाइबर पैकेजिंग उत्पाद बनाती है, जो प्लास्टिक के पर्यावरण अनुकूल विकल्प के रूप में कार्य करते हैं।

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि आईटीसी फाइबर इनोवेशंस लिमिटेड की यह यूनिट 200 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है और जिले में हरित निर्माण को बढ़ावा दे रही है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कंपनी की कार्य संस्कृति, पर्यावरणीय दृष्टिकोण, नवाचार, सुरक्षा व्यवस्था एवं पूरी निर्माण प्रक्रिया को देखा और फैक्ट्री की उन्नत निर्माण प्रणाली, स्वच्छ कार्य वातावरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, फैक्ट्री प्रमुख श्री एवी हरिकृष्णा, मानव संसाधन प्रमुख श्री अमित शर्मा तथा ऑपरेशंस प्रमुख श्री सुमित द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments