सीहोर, 07 जून, 2025 इछावर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा और केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके शामिल हुए।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा रही है ताकि फसलों का उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो। हमारे देश का किसान समृद्ध और सशक्त होगा तो देश भी समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है उनके खेतों तक जल्द से जल्द पानी पहुंचाने का कार्य किया जएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत को विकसित बनाया जाए। किसानों की समृद्धि और उन्नत खेती के बिना भारत को विकसित नही बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि खेती में उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी किस्म के बीजों की आवश्यकता होती है, इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च के माध्यम से बेहतर किस्म के बीज तैयार किए जा रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिक किसानों से घर-घर जाकर चर्चा कर रहे है और किसानों को उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि तकनीकों के माध्यम से फसल उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेती में अधिक उत्पादन के लिए हमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाना होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर गरीबों के पक्के मकान बनवाने का कार्य कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत 2018 की आवास प्लस की सूची के बचे हुए 7,85,356 आवासों का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा गया है, जल्द ही सभी पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश, प्रदेश एवं कृषि क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़के नही हैं वहा निंरतर सड़के बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही अनेक योजनाएं संचालित कर गरीबों के कल्याण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम भाउखेड़ी में आयोजित कृषि चौपाल में किसानो से चर्चा की। किसान चौपाल में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह थे उपस्थित
बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री कैलाश सुरना, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा, श्री रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
0 Comments