सीहोर, 08 मई, 2025 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण और विकास कार्यों, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराएं। इसके साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर ग्रामीणों तक सुगमता से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य स्वीकृत हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कर कराया जाए तथा जो कार्य प्रगतिरत हैं उन्हें जल्द पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाब, जलाशय आदि जल संरचनाओं की मरम्मत तथा गहरीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा नवीन जल संरचनाओं के निर्माण में भी तेजी लाएं। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, उपयंत्री तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments