सीहोर, 08 मई, 2025 एमओआरडी के नेशनल मिशन मैनेजर श्री अबू सेफी एवं राज्य परियोजना प्रबंधक श्री धीरेंद्र सिंह ने सीहोर स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से चर्चा की तथा सॉफ्ट स्किल, बैंक लिंकेज एवं स्वरोजगार प्रारंभ करने के संबंध में हितग्राहियों को सुझाव दिए। इसके साथ ही उन्होंने भाऊखेड़ी स्थित आजीविका पार्क में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और सीएलएफ की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम श्री अरुण शर्मा, डीपीएम श्री दिनेश बरफा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments