सीहोर, 09 मई, 2025 मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए पुनरीक्षित महंगाई राहत (डीए) के आदेश मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अब पेंशनरों को 6वें वेतनमान में 7 प्रतिशत तथा 7वें वेतनमान के अनुसार 3 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा।
एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता श्री अतुल जोशी ने बताया कि यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के ज्ञाप क्रमांक एफ 9-2/2025/नियम/चार दिनांक 08.05.2025 के अनुसार जारी किया गया है, जो 01 मार्च 2025 से प्रभावी होगा।
आदेश के अनुसार, सभी पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर, जिनमें मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी एवं पेंशनर/परिवार पेंशनरों के साथ मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल से दिनांक 01 जून 2005 के पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर भी शामिल हैं, को 6वें वेतनमान के अनुसार 239 प्रतिशत की जगह 246 प्रतिशत एवं 7वें वेतनमान के अनुसार 50 प्रतिशत की जगह 53 प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान की जाएगी।
यह आदेश 80 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पेंशनरों को देय अतिरिक्त पेंशन पर भी लागू होगा। महंगाई राहत की गणना पेंशन के उस मूल अंश पर की जाएगी जो समर्पण (कम्यूटेशन) से पूर्व निर्धारित की गई थी।
0 Comments