सीहोर, 08 मई, 2025 शासन के निर्देशानुसार सीहोर जिले में एमएसएमई के औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधान अनुसार विभागीय पोर्टल mpmsme gov in पर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्राप्त किए जा रहे हैं। मई माह में आयोजित होने वाली भू आवंटन प्रक्रिया के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला व्यापार उद्योग केंद्र द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा एवं उद्योग संचालनालय सहायक संचालक श्री जयंत सिंह ने मध्यप्रदेश सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के संबंध में नवीन उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों तथा आवेदकों को औद्योगिक क्षेत्र अब्दुल्लापुर पचामा (विस्तार) में रिक्त भूखंडों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही संचालित योजनाओं, प्रक्रियाओं तथा अनुदान आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments