महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा एवं वाहन रैली का भव्य स्वागत युवा एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा में योगदान करें – मेजर जनरल (सेनि.) टीपीएस रावत

 




सीहोर, 30 मई, 2025  वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गुरुवार को राजपूत समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली आयोजित की गई जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े एवं बैंड-बाजे के साथ-साथ नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वाहन रैली सीहोर की ऐतिहासिक चैन सिंह छतरी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्य मंगलम, भोपाल नाका सीहोर पहुंची जहां रैली में शामिल नागरिकों को समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) टीपीएस रावत ने संबोधित करते हुए युवाओं से एकजुट होकर देश की सेवा में योगदान करने का आव्हान किया।

   मेजर जनरल टीपीएस रावत ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि वे महान वीर योद्धा और सिसौदिया कुल में जन्में मेवाड़ राज्य के राजा थे। उन्होंने मुगलों के सामने कभी अपनी स्वतंत्रता को नष्ट नहीं होने दिया। उनका जीवन साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। महाराणा प्रताप और अकबर के सेनापति मानसिंह के बीच हल्दीघाटी का युद्ध हुआ था जिसमें उनके प्रिय घोड़े चेतक ने भी युद्ध में वीरगति पाई। महाराणा प्रताप अपने स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए जाने जाते हैं उन्होंने कभी भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं कि उन्होंने घास की रोटी खाई परंतु आत्मसमर्पण नहीं किया। कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार सिंह भदौरिया, श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी वीर महाराणा प्रताप के जीवन और उनकी वीरगाथा पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही कार्यक्रम में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) टीपीएस रावत ने जैन समाज के अध्यक्ष अजय जैन, नितिन जैन और देवचंद जैन को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।

हल्दीघाटी की मिट्टी का तिलक

    श्री राजपूत महापंचायत के जिला अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह महोड़िया द्वारा हल्दीघाटी से लाई गई मिट्टी से नागरिकों का तिलक किया गया। डॉ चंद्रभान सिंह सिसौदिया, अजय सिंह तोमर और सतपाल सिंह सोलंकी ने उपस्थित जनों के भाल पर तिलक किया।

यह थे उपस्थित

   कार्यक्रम में समारोह के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह भदौरिया, राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसौदिया, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अमलाहा, डॉ एस एस तोमर, श्री अक्षय राज सिंह ढाबला केलवाड़ी, सौरभ सिंह सिसौदिया दोराहा, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुज सिंह तोमर, राजवर्धन सिंह उलझावन, अमर सिंह चावड़ा, गोपाल सिंह चावड़ा, सूरज सिंह, शक्ति सिंह, रिटा. सूबेदार संजय कुलकर्णी, जनसंपर्क अधिकारी (से नि) महेंद्र व्यास, कृषि अधिकारी (रिटायर) प्रदीप राठौर, सौरभ सिंह सिसौदिया दोराहा, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुज सिंह तोमर, राजवर्धन सिंह उलझावन, अमर सिंह चावड़ा, गोपाल सिंह चावड़ा, सूरज सिंह, शक्ति सिंह, गोविंद सिंह सिसौदिया, प्रेम नारायण सिंह परमार, किशोर सिंह सिसौदिया, गोपाल सिंह चावड़ा, सुरेंद्र सिंह महोडिया, रामनाथ सिंह उलझावन, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, अजीत सिंह सिंदल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप एस चौहान ने किया तथा आभार राजपूत समाज सीहोर के महासचिव राम सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments