लोकमाता देवी अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समारोह एवं राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित

 



सीहोर, 31 मई, 2025  लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जयंती के उपलक्ष्य में सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में त्रिशताब्दी समारोह एवं राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्या बाई के शिक्षा, समाज सुधार के कार्यों में उनके अतुलनीय अवदान और उनकी जीवन गाथा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

 इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री रोहिताश्व शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई के आचरण को अपने जीवन में आत्मसात् करना चाहिए। उन्होंने देवी अहिल्या बाई में के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया किया गया कि देवी अहिल्याबाई को पुण्यश्लोका एवं लोकमाता देवी के रूप में क्यों जाना जाता है। इस अवसर पर सरस्वती कथक कला संस्था द्वारा देवी अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में श्रीमति स्मिता शर्मा, श्री सुदीप प्रजापति, श्री शैलेष तिवारी, डॉ आलोक परमार, कॉलेज के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments