सीहोर। सीहोर में आज सर्व ब्राह्मण समाज धर्म शाला में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का अभिषेक एवं पूजा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
जन्मोत्सव के मौके पर खजांचीलाईन स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला सीहोर में आयोजित आयोजन में महिला, पुरुषों सहित युवा एवं बच्चे भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सहित विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर एवं भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति भी उपस्थित हुए, जहां उन्होने भगवान परशुराम जी की मूर्ति का अभिषेक एवं पूजा अर्चना की कार्यक्रम में परशुराम जन्म उत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा दिनांक 4 मई 2025 को शहर में निकली जाएगी, जिसमें समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव पूजनीय रहा है, निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को सफल बनने में नगर पालिका द्वारा जो भी संभव हो सहयोग किया जावेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनों में सर्व ब्राह्मण हितकारिणी संस्थान के अध्यक्ष पं.मनोहर शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह अध्यक्ष पं.मनीष-कैलाश चन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष पं.महेश दुबे, चल समारोह के युवा अध्यक्ष पं. रजत विश्वप्रसाद व्यास, समाज के महामंत्री पं.रमाकांत समाधिया एवं मुख्य रूप से ओम प्रकाश तिवारी, सुभाष शर्मा मावा, विनय भटेले, अनिल पालिवाल, हरिओम शर्मा दाऊ, हरीश शिठा, रूपेश तिवारी, गोविन्द शर्मा, प्रहलाद दास शर्मा, रवि पारे, प्रशांत पाठक, आशीष शर्मा, अजय व्यास, प्रवीण तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, राकेश शर्मा महाँकाल, राजेश मोहन शर्मा, राजेश तिवारी, नविन मिश्रा, योगेश शोत्रिय, आदित्य उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समाजनों ने 4 मई को आयोजित चल समारोह शामिल होने की अपील की है।
0 Comments