सामाजिक बदलाव केवल शिक्षा से ही आयेगा - कलेक्टर श्री बालागुरू के. समाज की दिशा तय करने में शिक्षकों का अहम योगदान होता है - कलेक्टर डिग्री तक की पढ़ाई के लिए छात्रों को प्रेरित करें शिक्षक - कलेक्टर स्कूल तथा कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक आयोजित

 



सीहोर, 08 अप्रैल, 2025 सामाजिक बदलाव केवल शिक्षा से ही आयेगा। शिक्षा ही सामाजिक परितर्वन और विकास का माध्यम हैं। शिक्षित युवा सिर्फ ख़ुद की ही नहीं बल्कि दूसरों की भी मदद कर सकता है। अपने लिए एक नए भविष्य, नए क्षितिज, नए भारत और विकसित देश का निर्माण करने में योगदान दे सकता है। सही समझ और शिक्षा के अभाव के कारण व्यक्ति का समग्र विकास नहीं हो पाता। यह बात कलेक्टर श्री बालागुरू के ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्कूल तथा कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक में कही।

   उन्होंने कहा कि समाज की दिशा तय करने में शिक्षकों का सबसे अहम योगदान होता है। हमारा छोटा सा योगदान हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को, हमारे देश को एक सुनहरा कल दे सकता है। उन्होने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य केवल ड्राप आउट दर कम करना नहीं होना चाहिए, बल्कि शत-प्रतिशत पंजीयन के साथ ही छात्रों को डिग्री तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित करना होना चहिए। उन्होंने कहा कि हमें स्कूल-कॉलेज छोड़ने वाले बच्चों को वापस स्कूल-कॉलेज में दाखिला कराने के साथ ही वर्तमान में अध्ययनरत बच्चों को लगातार प्रेरित करना है, ताकि वे डिग्री तक की पढ़ाई पूरी कर सकें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर, डीपीसी श्री रमेश राम उइके साहित स्कूल एवं कॉलेजों के प्रचार्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments