सीहोर । एकीकृत बाल विकास परियोजना सीहोर के सेक्टर छावनी के वार्ड क्रमांक दो के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक तीन इंदिरा नगर में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया । पोषण रैली एवं पोषण थाली के साथ मनाया गया । पोषण रैली में वार्ड के महिला एवं पुरुषों सहित जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए । सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री नीलम शर्मा ने पोषण पखवाड़े के महत्व और उद्देश्य पर उपस्थितजनों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पोषण थाली के महत्व पर प्रकाश भी डाला । उन्होंने बताया कि प्रतिदिन स्वास्थ्य ठीक रखने एवं कुपोषण मुक्त वार्ड रखने के लिए संपूर्ण पोषण लेना अतिआवश्यक है । शरीर के विकास हेतु जिन पोषक तत्वों की अतिआवश्यकता होती है उन्हें सभी को अपने दैनिक आहार में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रश्मि अग्रवाल ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर माया मालवीय, गंगा बाई, सविता कुशवाह, किरण, चंदा, चंचल, मुस्कान, रेखा, रजनी, दीपिका, आरती, बबली, दयालु बाई, विमला, अलका, पलक, शिवानी, अर्जुन राय, भूपेंद्र राजपूत, महेश कुशवाह, कुलदीप परमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे ।

0 Comments