सीहोर, 21 मार्च, 2025 सीहोर स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य में मेले में मरीजों की जांच एवं स्क्रीनिंग की गई तथा उपचार प्रदान किया गया। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि प्रत्येक माह की 14 एवं 21 तारीख को शहर के लेबर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं गल्ला मंडी सहित सभी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें मरीजों जांच, स्क्रीनिंग एवं उपचार प्रदान किया जाता है।

0 Comments