अश्वगंधा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 



सीहोर, 21 मार्च, 2025 शासन के निर्देशानुसार जिले के आयुष विभाग द्वारा अश्वगंधा कैंपेन के तहत सीहोर स्थित फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद कॉलेज में अश्वगधा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अश्वगंधा के पौधे के लाभ एवं औषधीय महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही अश्वगंधा की खेती के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा अश्वगंधा लघु वीडियो द्वारा अश्वगंधा की खेती के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों, छात्रों एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों को अश्वगंधा के पौधे भी वितरित किये गये।

  इस अवसर पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर जिला आयुष अधिकारी अधिकारी डॉ नरेन्द्र सिंह लोधी, प्राचार्य डॉ श्रीकांत पटेल सहित अन्य अधिकारी, विशेषज्ञ, विद्यार्थी, किसान एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments