सीहोर, 21 मार्च, 2025 शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस के तहत ओरल हेल्थ की जांच एवं जागरूकता के लिए 20 मार्च से 30 मार्च तक 10 दिवसीय विशेष आभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों की दांतों से संबंधित बीमारियों की जांच की जा रही है तथा उन्हें इस बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी, वृद्धाश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर जांच की जा रही है तथा आमजन को दांतों की बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में विश्व ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई एवं सिग्नेचर कैंपेन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता ने आमजनों को ओरल हेल्थ से संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

0 Comments