सीहोर, 21 मार्च, 2025 जिला पंचायत सभाकक्ष में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, एलआईसी बीमा कम्पनी, सहकारिता विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं जागरूक करने संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री सोमेन्द्र सक्सेना द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गयी। इस दौरान श्री शैलेश पटेल, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील बोहित, आपूर्ति अधिकारी श्री प्रकाश सिंह यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश चंदेल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं उपभोक्ता उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments