भगवान विश्वकर्माजी का प्रकटोत्सव महोत्सव आज
मनकामेश्वर मंदिर से निकाला जाएगा भव्य विशाल चल समारोह
सीहोर। विश्वकर्मा समाज सेवा समिति द्वारा सोमवार को पारंपरिक रूप से भगवान विश्वकर्माजी का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा चल समारोह निकाला जाएगा और आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के प्रवक्ता पवन विश्वकर्मा ने बताया की सोमवार सुबह 8 बजे देवनगर कॉलोनी स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर में भगवान विश्वकर्माजी की पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम होगा। विश्वकल्याण के लिए यज्ञ में विरिष्ठजनों के द्वारा आहुतियां दी जाएंगी। इसी प्रकार चल समारोह अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में तहसील चौराहा स्थित मनकामेश्वर मंदिर से सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी। चल समारोह शहर के लीसा टकिज चौराहा पानी चोराहा, मेन रोड कोतवाली चौराहा गाड़ी अडडा रोड, सीवन नदी चौराहा से ब्राहम्पुरी कालोनी सहित प्रमुख मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। चल समारोह में डीजे बेंड बाजे घोड़ा बग्गी,भगवान विश्वकर्मा जी की झांकी, दुल्हा दुल्हन और उनके परिजन सहित बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित रहेगे। विश्वकर्मा मंदिर में संगीतमय भजनो की प्रस्तुति कलाकारों के द्वारा दी जाएगी जिस के बाद अतिथियों का सत्कार स्वागत सम्मान और सामाजिक चर्चा होगी। सामुहिक विवाह सम्मेलन में तीन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। तत्पश्चात भोजन प्रसादी को वितरण किया जाकर कार्यक्रम का मंगलमय समापन होगा।

0 Comments