सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला कोडियाछीतू में परीक्षा के समय छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा, बी.आर.सी.सी. अशोक वर्मा, बी ए सी सुरेंद्र यादव ,जितेन्द्र कलमोदिया, गेंद राज विश्वकर्मा, सतीश त्यागी मौजूद थे।इस अवसर पर विकसखंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र लगातार अभ्यास है । बगैर किसी तनाव के हमें परीक्षा की तैयारी करना चाहिए। आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा ने परीक्षा में सफलता के तीन मंत्र बताए। साथ ही परीक्षा हाल में कॉपी में उत्तर लिखने का तरीका बताया।बी.आर.सी.सी. अशोक वर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें एवम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनवरत मेहनत करें। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित किट प्रदान की। इस अवसर पर शाला प्रभारी संजय सक्सेना ने आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्र छात्राओं में बोर्ड परीक्षा का भय दूर करना था। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मतीन मियां, जनशिक्षक मीनाली शाहू और सुमन सोलंकी,शाला के शिक्षक शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान,डी.के. मालवीय शशि कला पांडे, शशि बाला नामदेब, फूलवती सेन, मधुलिका जोशी, हेमंत मालवीय, आकाश सिंह, ओमप्रकाश परमार आदि उपस्थित थे
परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र मिलने से खुशी से झूम उठे छात्र छात्राएं

भवदीय
संजय सक्सेना
प्रधानाध्यापक
99777 14447
0 Comments