सीहोर। जमीन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिजनों ने अवैधानिक रूप से कब्जा कर लिया है इछावर में कई बार समाज की धर्मशाला निर्माण कराए जाने के लिए अतिक्रमण हटाने की शिकायत करने के बावजूद कोई हमारी नहीं सुन रहा है।
जनसुनवाई में मंगलवार को दो ट्रेक्टर ट्रालियों में बैठकर कलेक्ट्रेट पहुंचे इछावर तहसील के बोरदीकंला से कोरकू आदिवासी महिला पुरूषों ने सीधे कलेक्टर बालागुरू के, से मिलकर यह बात कहंी है। आदिवासियों ने कहा की आजाद हुवे 76 वर्ष हो गये है हमारे पूर्वजो पर अंग्रेजो द्वारा शोषण होता था एवं वर्तमान में राजनीति के दबंग व्यक्तियों द्वारा हमारा शोषण हा रहा है शासन प्रशासन भी राजनीति के दबंग व्यक्तियो के हाथो की कठपुतलिया बन चुका है क्योति हम आदिवासी के लोगो द्वारा सत्र 2008 से आज तक शासन प्रशासन के द्वारा कई बार आवेदन देते आ रहे है कोई कार्यवाही नहीं की गई।
पूर्वजों बाप-दादा के जमाने से गंाव में समाज की धर्मशाला निर्माण होने का इंतजार कर रहे है क्योंकी बड़े सम्पन्न समाजवर्ग के लोग हमें अपनी धर्मशाला या खाली भुमि पर विवाह, रसोई मुंडल जैसे कार्यक्रम करने नहीं देते है। स्थानाभाव के कारण सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं कर पा रहे है। आदिवासियों का पक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने भी रखा और अतिक्रमण तत्काल हटवाने सहित आदिवासियों के लिए धर्मशाला निर्माण के संबंधित निर्देश जारी करने की मांग की। कोरकू आदिवासी महिला पुरूषों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया।
आदिवासी कोरकु समाजजनों बताया की खसरा क्रमांक 357/1 रकबा 6.046 की भूमि पर सामाजिक धर्मशाला निर्माण करने के लिए कई बार आवेदन सरकारी कार्यालय में कर चुके है लेकिेन अतिक्रमण के कारण सामुदायिक भवन नहीं बनाया जा रहा है। पंचायत ने भी प्रस्ताव जनपद कार्यालय को दिया लेकिन दबंग अतिक्रमणकर्ता इमरत सिंह, सागर सिंह, लखन दिनेश, कुलदीप राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जिन्होने निजी स्वार्थ एवं हित के लिए सामुदायिक भवन की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। यह सभी लोग भाजपा मण्डल अध्यक्ष के परिजन है। इस कारण हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हमारे द्वारा पूर्व में भी शासन प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही प्रशासन के द्वारा नहीं की जा रही है।
जनसुनवाई में मंगलवार को दो ट्रेक्टर ट्रालियों में बैठकर कलेक्ट्रेट पहुंचे इछावर तहसील के बोरदीकंला से कोरकू आदिवासी महिला पुरूषों ने सीधे कलेक्टर बालागुरू के, से मिलकर यह बात कहंी है। आदिवासियों ने कहा की आजाद हुवे 76 वर्ष हो गये है हमारे पूर्वजो पर अंग्रेजो द्वारा शोषण होता था एवं वर्तमान में राजनीति के दबंग व्यक्तियों द्वारा हमारा शोषण हा रहा है शासन प्रशासन भी राजनीति के दबंग व्यक्तियो के हाथो की कठपुतलिया बन चुका है क्योति हम आदिवासी के लोगो द्वारा सत्र 2008 से आज तक शासन प्रशासन के द्वारा कई बार आवेदन देते आ रहे है कोई कार्यवाही नहीं की गई।
आदिवासी कोरकु समाजजनों बताया की खसरा क्रमांक 357/1 रकबा 6.046 की भूमि पर सामाजिक धर्मशाला निर्माण करने के लिए कई बार आवेदन सरकारी कार्यालय में कर चुके है लेकिेन अतिक्रमण के कारण सामुदायिक भवन नहीं बनाया जा रहा है। पंचायत ने भी प्रस्ताव जनपद कार्यालय को दिया लेकिन दबंग अतिक्रमणकर्ता इमरत सिंह, सागर सिंह, लखन दिनेश, कुलदीप राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जिन्होने निजी स्वार्थ एवं हित के लिए सामुदायिक भवन की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। यह सभी लोग भाजपा मण्डल अध्यक्ष के परिजन है। इस कारण हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हमारे द्वारा पूर्व में भी शासन प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही प्रशासन के द्वारा नहीं की जा रही है।
साहब हमारी भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई जाए और सरकारी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए निर्देश जारी किए जाए। ज्ञापन देने वालों में देवनारायण,गुलाब सिंह,मोहन लाल,शादीलाल, कमलेश, दौलत सिंह,देवराज,शेखर बरौला,रामलाल,राधेश्याम बारण,कमला बाई,राजेंद्र,राजेश, तुलसी राम,सतीष शतेंद्र,मोहन लाल चौहान,लाड़ सिंह,फूल सिंह,राज कमल आदिवासी महिलाऐं शामिल रही है।

0 Comments