सीहोर। दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र दांगी के नेतृत्व में दिव्यांगों के द्वारा पेंशन की राशि पांच हजार रूपये करने और दिव्यागजनों को बैंकों के माध्यम सरलता प्रकिया से व्यवसाय के लिए लोन दिलाने सहित अन्य मांगें की गई।
दिव्यांग कल्याण विकास परिषद के कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर ने बताया की बढ़ती मंहगाई में मात्र सरकार 6 सौ रूपये दिव्यांग पेंशन दे रही है इतनी राशि में अब जीना मुश्किल हो गया है। मंहगाई के अनुपात में सरकार से पेंशन राशि पांच हजार करना चाहिए । बैटरी से चलने वाली गाड़ी का सामान नहीं मिलता है और बहुत जल्दी खराब हो जाती है जिसकी वजह से अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है इस स्थान पर पेट्रोल गाड़ी दी जाए जिस से की राहत मिल जाए। जिलाध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह दांगी ने कहा की दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से बिना गारंटर के लोन दिलाने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाए। स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि और आवास उपलब्ध कराऐं जाए। दिव्यांगों के लिए बनने वाले छात्रावास का टेंडर दिव्यांगों को ही दिया जाए। न्यूएनएमएचआई आर में दिव्यांगों को योग्यता अनुसार नौकरी दिलाए जाए और जिला चिकित्सालय बोर्ड मीटिंग में एक ही जगह बैठकर प्रमाण पत्र बनाए जैसी मांग संघ के द्वारा की गई है। ज्ञापन देने वालों में कमलेश राठौर,,सुखविंदर,गुलाब सिंह मेवाडा,विष्णु दांगी,श्रवण कुमार वास्तवार,गोपाल,नेपाल दांगी,उमा चौरसिया,संतोष कुमार,हेम सिंह,हरीचरण,सुनील राठौर,राम सिंह गौर,कुलदीप लोधी,राहुल सेन,भूमिका चौरसिया,चिंता बाई,अरविंद गुर्जर आदि दिव्यांग शामिल रहे।
0 Comments