सीहोर, 04 फरवरी, 2025 बच्चों को पढ़ने दें, परीक्षा का समय चल रहा है। उनका समय बहुत कीमती है, उन्हें जनसुनवाई में लाकर उनका समय नष्ट नहीं करें। यह बात कलेक्टर श्री बालागुरू के ने जनसुनवाई में आए सीहोर निवासी श्री मंसूरी से कही। सीहोर निवासी श्री मंसूरी माईंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा सातवीं में अध्यनरत अपने पुत्र की छात्रवृति नहीं मिलने का शिकायती आवेदन के साथ बच्चे को लेकर जनसुनवाई में आए थे। कलेक्टर श्री बालागुरू ने जनसुनवाई में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को इस शिकायत शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज कलेक्टर श्री बालागुरू के. की उपस्थिति में जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पर की गई कार्यवाही से आवेदनकर्ताओं को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। आज हुई जनसुनवाई में 70 आवेदन प्राप्त हुए।
पहले इलाज हुआ, फिर हुई सुनवाई
जनसुनवाई के दौरान श्यामपुर निवासी श्रीमती माया उइके जब जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के पास अपना आवेदन लेकर पहुंची तो श्रीमती माया के असहज दिखने पर जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने उनकी तबियत के बारे में पूछा। श्रीमती माया द्वारा स्वयं को अस्वस्थ पर सीईओ डॉ नेहा जैन ने तुरंत सीएमएचओ को बुलाया और स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज के लिए कहा। इलाज के बाद अस्पताल से लौटने पर उसकी शिकायत सुनी और निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
ग्राम पंचायतों में भी हुई जनसुनवाई
गांव और पंचायत स्तर की समस्याओं का निराकरण पंचायत स्तर पर ही हो सके, इसके लिए जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जन सुनवाई में पंचायत स्तर के शासकीय सेवक उपस्थित रहे और आने वाले ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई में यह मिली शिकायतें
जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास, मुआवजा, अतिथि शिक्षक तथा आंगबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति, पत्रता पर्ची, बीपीएल कार्ड, रास्ता विवाद तथा नजूल संबंधी सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments