निरंतर मेहनत से ही मिलती है सफलता - श्री कपिल परमार


 




 

          सीहोर, 04 फरवरी, 2025  मोबाइल स्क्रॉल करने से नहींबल्कि किताबों के पन्ने पलटने से तकदीर बदलती है। इसलिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी से पढ़ाई जारी रखें। यह बात पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पैराजूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार ने सीहोर स्थित लाइब्रेरी में संचालित निशुल्क कोचिंग क्लासेस के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। श्री कपिल परमार ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। श्री कपिल परमार ने कहा कि जीवन में सभी भटकावों से बचते हुए हमेशा एक ही लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सदुपयोग करने के लिए कहा। इस अवसर पर कोचिंग की सहायक संचालक सुश्री नीतू लोधीश्री गोकुल प्रसाद वर्मा, श्री  हितिश दुबे सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments