साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 



सीहोर,11 फरवरी, 2025 भारत सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशानुसार सीहोर एनआईसी द्वारा सीहोर स्थित शासकीय मनुबेन सीएम राइज स्कूल में "टु गेदर फॉर अ बेटर इंटरनेट" की थीम पर साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

  कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग एवं संबंधित गतिविधियों में भाग लेने के लिये प्रेरित करना था। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान केन्द्र अधिकारी श्री अनिल परमार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों की विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के रूप में आयोजित किया जाता है। कार्यशाला में सहायक संचालक शिक्षा सुश्री सलोनी शर्मा, प्राचार्य श्री दीपसिंह राठौर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments