सीहोर। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधायक सुदेश राय की उपस्थिति में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय की प्रतिमा के समक्ष ढोल ढमाकों के साथ नाच गाकर नागरिकों को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट प्रजापति सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुदेश राय ने दिल्ली के प्रत्येक मतदाता के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा की देश की राजधानी दिल्ली आप दा मुक्त हो गई है। दिल्ली की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मेहनती कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण सहयोग है उन्होने कहा की जल्दी ही पंजाब को भी आप दा से मुक्ति दिलाना है और देश के हर राज्य में कमल खिलाना है। जश्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गणमानीय नागरिक शामिल रहे।

0 Comments