सीहोर, 08 फरवरी, 2025 जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर), जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं आईटीआई सीहोर द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 11 फरवरी 2025 को प्रात: 10:30 बजे से 04 बजे तक युवां संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार- स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में एक्सिस बैंक, वर्धमान फेवरिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिम एम्प्लॉयविलिटी, श्रीराम फाइनेंस, चेकमेट सिक्योरिटी प्रा.लि., नवभारत फर्टीलाईजर ड्रीमलाईन इंटरप्राजेज, पीपल ट्री ऑनलाईन प्रा.लि., कार्पोरेट स्टेप्स, अरविंद लिमिटेड, टैलेंट सेतु सर्विस, आईपीएस ग्रुप देवास, बोर्न बोन इंटरप्राईजेज, स्किल विजन संस्था के द्वारा बिजनेस डेवलपर मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, स्टोर मैनेजर, एचआर एक्जीक्यूटिव, काउंसलर, मार्केटिंग मैनेजर, मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन, क्वालिटी लाईन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर सहित हेल्पर के 2836 पदों पर 10वीं, 12वीं, स्नातक, आई.टी.आई., स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पास युवक युवतियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल दस्तावेजों के साथ समग्र आईडी एवं 2 पासपोर्ट साईज फोटो के सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार जिला जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा एवं नए प्रकरण तैयार किए जाएंगे। इसी प्रकार आईटीआई विभाग द्वारा युवाओं को अप्रेन्टिसशिप के लिए चयनित किया जाएगा।
0 Comments