यात्रियों के जत्थे को कंबल सामग्री भेंटकर अरूणा राय ने किया कुंभ के लिए रवाना





सीहोर। धार्मिक यात्रियों के दल को वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय एवं श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने पुष्प मालाऐं पहनाकर सर्दी से बचने के लिए कंबल भेंटकर शनिवार को मंगलमय यात्रा संपूर्ण होने की कामना के साथ प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना किया। सार्वंभौम सनातन धर्मं महासभा एवं गौ सेवा जनसेवा समिति के तत्वाधान में सुश्री नीलम शर्मां के नेतृत्व में कुंभ यात्रियों ने जगतगुरु यशोदा नंदनजी महाराज का आशीर्वांद भी प्राप्त किया।

 

समाजसेवी अखिलेश राय एवं श्रीमती अरुणा राय ने तीर्थं यात्रियों का आत्मीयता के साथ स्वागत सत्कार किया और मैहर कुंभ चित्रकूट अयोध्या की यात्रा से सीहोर लौटेंगे जगद्गुरु श्रीयशोदा नंदनजी महाराज के द्वारा राम नाम का उच्चारण यात्रियों से करवाया गया। समाजसेवी अखिलेश राय एवं श्रीमति अरूणा सुदेश राय ने भी सभी 60 कुंभ यात्रियों को विदा किया। 



Post a Comment

0 Comments