सीहोर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश की स्वयंसेवक मानसी प्रजापति पिता श्री विष्णु प्रसाद प्रजापति का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर जोरहाट (असम) के लिए हुआ है मानसी विगत वर्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक है मानसी ने पल्स पोलियो अभियान, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ,वृक्षारोपण सहित अनेक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, मानसी ने विगत वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर का प्रतिनिधित्व किया राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल परिक्षेत्र के सीहोर जिले की मानसी प्रजापति के इन्हीं कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश ने उनका चयन भारत सरकार युवा खेल मंत्रालय का राष्ट्रीय एकता शिविर दिनांक 21 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक असम कृषि विश्वविद्यालय जोहराट (असम) के लिए किया गया है जिसमें मानसी असम में मध्य प्रदेश राज्य की संस्कृति एवं विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे साथ ही असम राज्य की संस्कृत कलाओं से रूबरू होंगी और सीहोर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधत्व करेंगी। मानसी प्रजापति की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर की प्राचार्य श्रीमति सुनीता जैन ,कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार राय, स्काउट प्रभारी संतोष सोनी, श्रीमती राखी नामदेव , अभिषेक विश्वकर्मा विद्यालय के समस्त स्टाफ साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति, अमित शर्मा ,आशीष मेवाड़ा, अतुल वर्मा, आदित्य गौर यशराज चौहान ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments