संगठन की शक्ति एकता में ही है निहित- राय कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन




सीहोर। मंगलवार को विधायक सुदेश राय ने मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कर कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई शुभकामनाएं दी।
 विमोचन अवसर पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ परमार और जिला सचिव दिलीप सिंह तोमर के नेतृत्व में कर्मचारियों के द्वारा विधायक सुदेश राय का पुष्प मालाए पहनाकर  स्मृति चिन्ह भेंटकर जनहित हितेषी निर्माण कार्यों के लिए सम्मान किया गया।

स्वागत के प्रति उत्तर में विधायक सुदेश राय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति एकता में ही निहित है इस वाक्य को मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ सार्थक कर रहा है। शासन प्रशासन की योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जनता से सीधे संपर्क में कर्मचारी होते हैं। जनता और जन प्रतिनिधि के लिए कर्मचारी शासन प्रशासन में महत्वपूर्ण कड़ी है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि संघ के द्वारा बहुत ही उपयोगी वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है। कैलेंडर के माध्यम से जहां सरकारी छुट्टियों की जानकारी मिलती है तो वही कर्मचारियों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी सरलता से सभी को मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments