सीहोर,07 जनवरी,2025 शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश के साथ ही जिले में भी मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर आमजन को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत बुधनी तहसील के ग्राम खाडांबढ में जनकल्याण शिविर एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर विधायक श्री भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सरकार गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments