कलेक्टर ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतने वाली बालिकाओं को किया सम्मानित जिले के स्कूलों की बालिकाओं ने जूडो कराटे प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, सिल्वर सहित अनेक मैडल



 सीहोर, 16 जनवरी, 2025 सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत संचालित जिले के विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं ने भोपाल में आयोजित राष्ट्र स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर सहित अनेक मेडल प्राप्त किए है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में एक बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सभी बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

      जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री आरआर उइके ने बताया कि भोपाल में राष्ट्र स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम बरखेड़ा हसन, कोठरी एवं सेमली जदीद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जमुनिया टैंक, सिद्दीकगंज वीरपुर डेमरेहटी एवं लाड़कुई स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास की बालिकाओं ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीता। इन बालिकाओं का मुकाबला मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानहरियाणा और पंजाब की टीम हुआ था।

 

इन बालिकाओं ने जीता गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

 

      राष्ट्र स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में कक्षा आठ की कुमारी आशा वंशकार ने कराटे में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार कराटे में कुमारी विनीता भिलाला ने सिल्वर मेडल, फाइटिंग में कक्षा सातवी की कुमारी काजल ने गोल्ड मेडल, फाइटिंग में कक्षा आठवीं कुमारी तुलसी ने सिल्वर मेडल, कक्षा आठवीं की कुमारी तमन्ना ने गोल्ड मेडल, कक्षा सातवी की कुमारी अंकिता ने फाइटिंग में सिल्वर मेडल, कक्षा आठवीं की कुमारी सपना बारेला ने गोल्ड मेडल, कक्षा सातवीं की कुमारी ओमिका एक्के ने सिल्वर मेडल, कक्षा आठ की कुमारी रीमा बारेला ने फाइटिंग में गोल्ड मेडल, कक्षा आठवी की कुमारी निकिता बारेला ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया। कक्षा आठवीं की कुमारी आयुषी अश्वारे ने काता में सिल्वर मेडल, कक्षा सातवीं की कुमारी सुनीता बारेला ने फाईटिंग में ब्राउन मेडल, कक्षा आठवीं की कुमारी पूर्ति ने कराटे में गोल्ड मेडल तथा कुमारी नेहा ने सिल्वर मैडल प्राप्‍त किया। कक्षा सातवी की कुमारी संध्या ने फाईटिंग में गोल्ड मेडल तथा कुमारी तनिकक्षा कक्षा ने सिल्वर मेडल, कक्षा छठवी की कुमारी चमेली ने कराटे में गोल्ड मेडल, कक्षा आठवीं की कुमारी निर्मला ने गोल्ड मेडल, कक्षा सातवीं की कुमारी रितु ने कराटे में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

 

      इसी प्रकार कुमारी तनु जाटव,  कुमारी अक्षरा उईके, कुमारी सपना बारेला, कुमारी ओमिका एक्के, कुमारी प्रियांशी मेहरा ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त किया। कक्षा सातवी की कुमारी महक मालवीय ने राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments