कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को किया भोजन वितरण टीम संडे का सुकून की ओर से मरीजों के परिजनों को दिया जा रहा है निशुल्क भोजन



  सीहोर, 16 जनवरी, 2025  जिला चिकित्सालय में टीम संडे का सुकून द्वारा प्रतिदिन "सुकून की रसोई" के माध्यम से मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है।  भोजन वितरण के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए  टीम के संचालकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सिंह ने उच्च गुणवत्ता का भोजन बनाने वाले श्री अनिल, श्री मदन एवं उनके परिवार को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि टीम संडे का सुकून समाज सेवा का जो कार्य कर रही है, वह बहुत की पुण्य का काम है और इस नेक कार्य में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए टीम संडे का सुकून को वेबसाइट बनाने का सुझाव दिया।

Post a Comment

0 Comments