म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ सीहोर का सम्मान समारोह सम्पन्न


सीहोर। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सीहोर का सम्मान समारोह तथा कैलेन्डर विमोचन कार्यक्रम स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंस विकास राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीहोर, विशेष अतिथि जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री, के.वी. मेवाड़े प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुभाष शर्मा उपाध्यक्ष, परसराम दुबे संभाग अध्यक्ष, विजय रैकवार सचिव, अनिल भार्गव प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित रह। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने की। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, सचिव तथा संभाग के विभिन्न पदों का कई वर्षो तक कुशलता पूर्वक निर्वाह करने वाले गोपाल सिंह ठाकुर की सेवानिवृति पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने गोपाल सिंह ठाकुर के कार्य व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना की, उन्होंने कहा कि उनका विचारधारा के प्रति सर्मपण, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता अनुकरणीय है। प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने कर्मचारी संघ की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की समस्त मांगो के निराकरण के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने शिक्षकों के 35 वर्ष की सेवा पर चौथे क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी होने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा, डी.पी.सी. भोपाल और संतोष जैन सन्तु ने किया। कार्यक्रम में समस्त जिले से कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं. सन्तोष शर्मा, अनिल शर्मा, राम सिंह यादव, कुंदन लाल राय, सुरेन्द्र यादव, अरुण जोशी दौलत राम , योगेश त्यागी, अभिषेक भार्गव, लखनलाल महेशवरी कैलाश पांचाल, महेन्द्र मालवीय, इछावर से दशरथ सिंह ठाकुर, बुधनी से हरदयाल सिंह आजाद, भूपेन्द्र सिंह, भेरुंदा से राकेश वर्मा, बलराम पंवार, जावर से जीवन सिंह ठाकुर, जयनारायण राठौर सहित बडी संख्या मे कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। अंत में आभार व्यक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुन्दनलाल राय ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments