संत गोविन्द जाने ने संगठन के कैलेण्डर का विमोचन किया


सीहोर। म.प्र. शासकीय अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन के नेतृत्व में गत पच्चीस वर्षों लगातार प्रकाशित कराकर प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों तथा शिक्षकों वितरित कराया जाता है। उसी परम्परा को निभातें हुए वर्ष 2025 में संगठन द्बारा प्रकाशित कैलेण्डर का विमोचन मालव माटी में माँ सरस्वती के वरद्पुत्र संत गोविन्द जाने के श्रीमुख से सिंधी कालोनी सीहोर में चल रही भागवत कथा के दौरान संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया। सर्व प्रथम संगठन के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन/महामंत्री बी.एम.सिंह सिसोदिया, शंकर लाल शर्मा, दीपक यादव, पी.एन. मालवीय द्वारा संयुक्त रूप से संत श्री गोविन्द जाने का शाल-श्रीफल ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात संत श्री गोविन्द जाने ने संगठन के कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर के अवलोकन के पश्चात संतजी सहित उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा संगठन द्धारा प्रकाशित कैलेण्डर में दी गई। संगठन की भूरि भूरि प्रशंसा कर प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन द्धारा सतत 25 वर्षों से प्रकाशित करायें जा रहे कैलेण्डर प्रकाशन कार्य की सराहना की।  कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों आर.आर. उईके, आलोक शर्मा,

व्ही.पी. सिंह,पी.के. श्रीवास्तव, श्रीमती चंद्रकांति श्रीवास्तव, सिद्दू सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र मालवीय, के.एस. कोदिया, आर. एन.मालवीय, दीपक यादव, समता यादव, योगिता लोधी, जितेन्द्र मालवीय, अनारसिंह चौहान, आर.सी. डोहर, जी. एल. वशिष्ठ, बी.एम.सिंह सिसोदिया, बी.एस. दैवड़ा, मुकेश सेन, महेश बगवैया, बलराम सिसोदिया, महेश जोशी, इंदर सिंह चौहान, संतोष श्रीवास्तव, सतीश त्यागी, वी.पी. परिहार, विजय शर्मा, सुनील भार्गव, संतोष जैन, लखन माहेश्वरी, बहादुर सिंह परमार, अरूण ठाकुर, धर्मेंद्र चौरसिया, विजय जैन, करणसिंह बारोड़, नंदराम पाल, धर्मवीर सिंह, लखन सिंह राठोड़, एन.पी. संतोड़ा, डी.के.जोशी, एस.एन. पटेल, योगेश राठी, अशोक राय, अंजु सासु, लोकेंद्र मेवाड़ा भी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन तथा आभार महामंत्री बीएमसिह सिसोदिया ने माना। इस अवसर पर संगठन द्वारा लोकेन्द्र मेवाड़ा का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments