सक्षम द्वारा दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन




सीहोर। विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में  दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु समर्पित संगठन समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम जिला सीहोर द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में दिव्यांग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने वाले दिव्यांगों का सम्मान एवं सभी लोगों के लिए नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर विकास, मंडल अध्यक्ष  सुदीप प्रजापति, स्थानीय पार्षद कमलेश कुशवाह, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक नीलू चौहान, मुख्य अभियंता वेद प्रकाश सोनकर, समाजसेवी मधुर विजयवर्गीय आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत अर्जुन सिंह, एच.एन. वर्मा, प्रदीप नागिया,अशोक सोनी ,शैलेंद्र चंदेल, कमलेश राठौर ,राहुल विजयवर्गीय ,तरुण श्रीवास्तव, विवेक राठौर, अंजना राठौर, अलका सोलंकी ने किया। सक्षम के प्रांतीय पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने सक्षम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया एवं सक्षम द्वारा दिव्यांग हित में किया जा रहे कार्यों को पर प्रकाश डाला। सक्षम के जिलाध्यक्ष एच.एन. वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर विकास अत्यंत भावुक हो गए एवम इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की समस्याओं को निराकरण करने में यथासंभव प्रयास करूंगा।इस अवसर दिव्यांगों की समस्याओं का उन्होंने तुरन्त निराकरण भी किया एवम आर्थिक सहायता की भी घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम के जिला सचिव प्रदीप नागिया ने किया। आभार शैलेंद्र चंदेल ने व्यक्त किया। अंत में नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

              

Post a Comment

0 Comments