श्रीराम मंदिर राठौर धर्मशाला में शुक्रवार को भव्यता के साथ विवाह पंचमी पर भगवान राम-जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने भगवान श्रीराम के पाणिग्रहण संस्कार में भाग लिया और पूरा शहर बना साक्षी। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में हिंदू उत्सव समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी ने राम बारात में शामिल होकर हिंदू उत्सव समिति द्वारा स्वागत एवं आयोजन समिति के सदस्यों व शहर के गुरुजनोंमहंत के सानिध्य में विप्रजनों का अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया। बारात में शामिल सनातन धर्म बन्धुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशीष गुप्ता, संयोजक लोकेंद्र वर्मा, मनोज केप्टन, सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम मीणा, दिलीप गांधी, अनूप चौधरी, मुकेश यादव, चंपा लाल यादव, महिपाल जैन, प्रीति सोनी, सीमा परिहार, जागृति लोधी, गायत्री खत्री, प्रियंका खत्री आदि ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
0 Comments