सीहोर। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंजि.के.पी.सिंह बघेल के द्वारा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्वप्रथम सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी एवं दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को घोषित की गई नई जिला कार्यकारिणी पर विचार-विमर्श किया। इंजि.बघेल से सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार एक सतत् प्रक्रिया है और यह सूची केवल एक शुरुआत है। आगामी विस्तारित सूची में और भी सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।
यह कार्यकारिणी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र जून, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं महापौर सिंगरौली मध्य प्रदेश रानी अग्रवाल के अथक प्रयासों से संगठन के नवीनीकरण के तहत घोषित की गई है। जिले में पार्टी के विस्तार हेतु सभी को पुरी सक्रीयता के साथ जुट जाना है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी की यह जिम्मेदारी बनती है कि संगठन का मजबूती के साथ विस्तार हो। हमें गर्व है कि हम एक राष्ट्रीय पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और आज देश में पांच राज्यों में विधायक और दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है। इसी कड़ी में सभी ने उद्घोष करते हुए एक सुर में नारायण लगाया कि लड़ेंगे जीतेंगे। सीहोर जिले की नवनियुक्त कार्यकारिणी में जि़ला अध्यक्ष इंजि.कृष्णपाल बघेल, जि़ला उपाध्यक्ष राकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह पारके, जिला उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर, जिलाध्यक्ष (अनुसूचित जाति विंग) ओमकार सिंह बामनिया, जि़लाध्यक्ष (यूथ विंग) अर्जुन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष (लीगल विंग) एडवोकेट तेज सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष (लीगल विंग) एडवोकेट शिवराम परमार, जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विंग) महबूब हसन, जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विंग) साजिद मंसूरी, जिलाध्यक्ष (किसान विंग) कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष( रिटायर कर्मचारी विंग) लतीफ कुरैशी, जिलाध्यक्ष (सूचना का अधिकार विंग) राकेश धाकड़ एवं अन्य कार्यकर्ता हरिप्रसाद मल्होत्रा, चांद सिंह मेवाड़ा, शिवराज लोधी, सुमित कौशल, महान कौशल मौजूद रहे।
0 Comments