निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज


सीहोर | आज 13 अक्टूबर 2024
को समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय गीता मानस भवन बस स्टैंड पर smile.Med app द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिवीर  का आयोजन किया जा रहा है
सीहोर नगर के समस्त सामाजिक बंधु जन एवं नागरिक आप सभी को सूचित किया जाता है कि 13 अक्टूबर को smile med के इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें जनहित की सेवा भाव के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष आदरणीय श्री विकास प्रिंस राठौर जी, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गौराव सन्नी महाजन, अनुविभागिय अधिकारी श्री तन्मय वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सीताराम यादव, समाजसेवी डॉ भरत आर्य,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष श्री सुदीप प्रजापति एवं समस्त पार्षद बंधु उपस्थित रहेंगे | स्माइल मेड के संचालक एवं टीम द्वारा अपील की गई है ज्यादा से ज्यादा इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें एवं चिन्हित स्थान पर समय से पहुंचकर अपने-अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाएं |

Post a Comment

0 Comments