सीहोर। विजय दशमी के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजपूत समाज धर्मशाला एवं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में जिला राजपूत समाज सीहोर द्वारा स्थानीय श्रीराम मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुरे विधिविधान से राजसी परम्परागत रूप से सम्पन्न किया गया। जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने की। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर रामदरबार व माँ दुर्गा का पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रबुद्ध वक्ताओं ने क्रमश: विजय दशमी के पर्व प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात अपने अध्यक्षीय उद्बोधन ने श्री सिसोदिया ने बताया कि हमारे समाज को एक बीमारी घुन की तरह खाये जा रही है, जिसका नाम अहम है, इस बीमारी से समाज अच्छी तरह से परिचित है। इस ज्वलंत अहम का उदाहरण लंकापति रावण है। इस अहम के कारण ही वह भगवान राम के हाथों मारा गया तथा सम्पूर्ण कुल का नाश हुआ। फिर भी हम उसका त्याग नही कर पा रहे हैं। यही कारण है कि हम किसी भी क्षेत्र में उन्नति या विकास नही कर पा रहे हैं और ना ही संगठित हो पा रहे हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के महामंत्री ठाकुर रामसिंह चौहान ने किया और अंत में ठाकुर महेन्द्र सिंह उमठ ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी समाज जनों का हृदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ठाकुर गोविन्द सिंह सिसोदिया, महेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, किशोर सिंह सिसोदिया, प्रहलाद सिंह सौलंकी, प्रेमनारायण सिंह परमार, भारत सिंह देवड़ा, देवेन्द्र सिंह सौलंकी, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, ईश्वर सिंह, शक्ति सिंह, अजीत सिंह जिंदल, सौरभ सिंह, पं.भंवरलाल उपाध्याय आदि स्वजातीय बन्धु शामिल

0 Comments