भारतीय सफाई मजदूर संघ ने की भाजपा एसीएसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेट


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केविनेट मंत्री लाल सिंह आर्य के सीहोर आगमन पर भारतीय सफाई मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रितेश चन्देल ने भेट कर उनका सम्मान किया एवं सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत् कराते हुए कहा कि विगत् समय सफाई कर्मचारियों को स्थाई कराये जाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया था परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही होने पर पुन: आग्रह किया गया। जिस पर श्री आर्य ने आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही आपकी बहुप्रतिक्षित मांग को पूर्ण कराया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments