स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया गया एंटी डेंगू कैंपेन इन स्कूल्स एंड कॉलेजेस भारतेंदु आर्ट इंटीग्रेशन युवा मंच और सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से *पीएम श्री केंद्रीय वि द्यालय के* *विद्यार्थियों के द्वारा की गई एडीज* *लार्वा नष्ट करने की गतिविधियां*



*पीएम श्री केंद्रीय वि द्यालय के* *विद्यार्थियों के द्वारा की गई एडीज* *लार्वा नष्ट करने की गतिविधियां*

डेंगू के प्रसार को  एवं डेंगू के रोगी को क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कें निर्देशन में  भारतेंदु आर्ट इंटीग्रेशन युवा मंच और सोशल वेलफेयर सोसाइटी स्वयं से भी संगठन के सहयोग से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को डेंगू की रोकथाम के संबंधित समस्त उपायों को बताया गया 

यह कैंपेन स्टेप बाय स्टेप किया गया प्रथम चरण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने एवं बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई इसमें जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे के द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डेंगू बीमारी एवं एडिस मच्छर के द्वारा संक्रमण के बारे में सटीक जानकारी दी गई एवं भारतेंदु आर्ट इंटीग्रेशन युवा मंच और सोशल वेलफेयर सोसाइटी संस्था के सेक्रेटरी श्री अरविंद गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को बड़े रोचक अंदाज में लारवा के नष्ट करने की विधियां बताइ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के स्पोर्ट्स अधिकारी श्री एस सुजीत एवं आर्ट एवं क्राफ्ट अधिकारी श्री हौसला राव के द्वारा समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं की गई थी 

उसके उपरांत द्वितीय चरण में स्वयं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा अपने विद्यालय परिसर में एडिस( डेंगू फैलाने वाले मच्छर) के लारवा के प्रजनन स्थलों की जांच कर लार्वा पाए जाने पर उसके नष्ट करने की गतिविधियां कर अपने विद्यालय परिसर को डेंगू मुक्त वातावरण रखने हेतु शपथ ग्रहण की एवं उक्त गतिविधि को अपने घर अपने आसपास में भी दोहराने का आश्वासन दिया एंटी डेंगू कैंपेन के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं के एवं आसपास एवं कार्य स्थलों को डेंगू के लारवा से मुक्त वातावरण निर्मित करना है पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा श्रीवास्तव के द्वारा आश्वस्त किया गया कि यह गतिविधि विद्यार्थियों के द्वारा दोहराई जाएगी 

उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल महोदय श्रीमती पूजा श्रीवास्तव जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे स्पोर्ट्स अधिकारी श्री सुजीत आर्ट एंड क्राफ्ट अधिकारी श्रीमान हौसला राव एवं भारतेंदु आर्ट इंटीग्रेशन युवा मंच और सोशल वेलफेयर सोसाइटी संस्था के सेक्रेटरी श्री अरविंद गुप्ता एवं  संस्था के सदस्य श्री आशीष भार्गव, मलेरिया निरीक्षक श्रीमान रामवृक्ष, मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी एवं समस्त शिक्षक गण और विद्यार्थी उपस्थित हुए

Post a Comment

0 Comments