सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में अधर्म पर धर्म की विजय श्री का पर्व विजयादशमी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के छावनी स्थित बाल-विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, हंसदास मठ के महाराज हरिराम दास और समिति के अध्यक्ष आशीष गहलोत ने पूर्ण विधि-विधान से मैदान का भूमि पूजन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए छावनी दशहरा उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के तत्वाधान में शहर के बाल विहार मैदान पर उत्साह और आस्था के साथ दशहरा पर्व मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। जोरदार आतिशबाजी और रोशनी के मध्य रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के पूर्व भगवान श्रीराम की बारात शहर के सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मैदान पर पहुंचेगी।
शहर का सबसे भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा
नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के बाल विहार मैदान पर हुए भूमि-पूजन के दौरान छावनी दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरोरा ने बताया कि इस साल भी हमारे समिति के द्वाराआस्था और उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए समिति के द्वारा तैयारियां की जा रही है। राजधानी भोपाल में करीब 71 फीट के रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शहर के भव्य बाल विहार मैदान पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन के पहले भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बाद महायुद्ध और लगातार तीन घंटे तक आकाशीय बहुरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के छावनी स्थित हनुमान मंदिर से राम बारात समिति के अध्यक्ष नीरज ताम्रकार के नेतृत्व में भव्य बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाल विहार मैदान पर पहुंचेगी। भूमि पूजन के दौरान भाजपा नेता सेवा यादव, महेश यादव, छगन यादव, आशीष पचौरी, सुनील जैन, ईश्वर सिंह ठाकुर, अजय रेकवार, अखिलेश सोलंकी, नीरज ताम्रकार, हर्ष ठाकुर, रुपेश रिजवानी, रितिक गहलोद, उत्कर्ष चौहान, संस्कार राठी, मोनू दुबे, संतोष राठौर, विनित गोयल आदि शामिल थे।

0 Comments