सीहोर। किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम चंदेरी, संग्रामपुर, रामाखेड़ी के किसानों ने भोपाल पहुंचकर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन नवनियुक्त श्री अनुराग जैन से मिलकर लकड़ी का हल भेंट कर बधाई दी एवं अपनी समस्याओं से अवगत् कराते हुए कहा कि अतिवृष्टि के कारण खराब हुई सोयाबीन की फसल एवं किसानों की सोयाबीन फसल का आरवीअी 6-4 के अन्तर्गत राहत राशि दी जाये एवं समर्थन मूल्य 6 हजार रूपये प्रति क्वींटल करने की मांग की गई। मुख्य सचिव को लकड़ी का हल भेट कर साफा बांधकर उनका सम्मान किया और किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा द्वारा मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन से मांग की गई है कि किसानों की समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए। किसानों की खराब हुई सोयाबीन की फसल का शीघ्र सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाए। किसानों को बीमा राशि दिलाया जाए। साथ ही किसानों ने यह भी चर्चा की है कि ग्राम चन्देरी में उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने सहित ग्रामीण गरीब महिलाओं की कई अन्य समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव से आग्रह किया। इस मौके पर संग्रापुर के किसान हरिप्रसाद मेवाड़ा, आत्माराम मेवाड़ा, किशन, ग्राम रामाखेड़ी के रामसिंह मेवाड़ा, फूल सिंह मेवाड़ा सहित अन्य ग्रामों के किसान मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने किसानों की बात को सुनते हुए उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया है।


0 Comments