सीहोर। सीहोर जिले की रेहटी तहसील स्थित ग्राम महागाँव जदीद के अविवाहित युवा कृषक रामलाल पिता ख्यालीराम अकेले अपने घर पर सौ रहा था कि दिनांक 4 सितम्बर 2024 की रात्रि 12 बजे के बाद अज्ञात लोग आये और दरवाजा तोडऩे लगे, जैसे ही आवाज आई तो रामलाल उठ गया और पुछने लगा कि कौन है, तब अज्ञात लोगों ने उस पर जान लेवा हमला कर उसके सिर पर जान लेवा हमला कर दिया, पीडि़त घायल होकर वहीं पर बिस्तर पर गिर गया। चोरो ने मृतक समझ घर में रखी अलमारी, बड़ी पेटी तोडकऱ जेवरात एवं नगदी रूपये और सहज कर रखे पुराने चाँदी के सिक्के ले गये। दिनांक 5 सितम्बर की सांय 4 बजे मौकाये वारदात की खबर तिलाडिय़ा गाँव का रामबिलास केवट ने पीडि़त के भानेज को मोबाईल पर सारी बात बताई। तभी ग्राम के चौकिदार व घर पड़ोसी ने देखा और 108 पर डायल किया एंव पीडि़त के बड़े भाई रामभजन को भी फोन लगाया और सारी जानकारी दी। मौके 108 आई और घायल पीडि़त को रेहटी में प्राथमिक इलाज किया गया परन्तु पीडि़त की गंभीर हालत को देखते हुए पीडि़त को रिफर कर दिया तब पूर्व सरपंच के पुत्र रामभरोस पीडि़त को भोपाल एम्स हास्पिटल में भर्ती किया गया। पीडि़त के बड़े भाई रामदास का कहना है कि घर में मकान खरीदने हेतु 5 लाख रूपये रखे थे एवं पीडि़त भाई की शादी करने हेतु सोना चांदी की रकम व पुराने समय के सहज कर रखे चाँदी के सिक्के चोर ले गये। दिनांक 6 सितम्बर 2024 को क्षैत्रीय थाना रेहटी पुलिस मौकाये वारदात पर पहुंचे और मुयाना किया, पीडि़त के खून में लतपत कपड़े भी जप्त किये, बागसेवनिया एवं रेहटी थाना की पुलिस भी पीडि़त के बयान लेने पहुंची थी, परन्तु पीडि़त की गंभीर हालत के कारण बयान नही ले सके। पीडि़त की हालत में अभी तक कुछ खास सुधार नही हुआ है। वहीं चोर लुटेरों का भी कोई सुराग नही लग सका है। पीडि़त परिवार ने पुन: उचित कार्यवाही की गुहार प्रशासन से लगाई है। साथ ही ग्राम सरपंच जयप्रकाश मोटू पटेल व पूर्व जनपद सदस्य, पार्षद नितिन मालवीय सहित कलचुरि समाज ने भी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की मांग, चुकिं उक्त घटना से गाँव में दशहत का माहौल बना हुआ है।
0 Comments