सीहोर। आज अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सेकड़ाखेड़ी रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूछा। तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की जिला इकाई की बैठक परिसंघ के प्रान्ताध्यक्ष दिलीप गोलवलकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की कार्यकारिणी की घोषणा वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश महा सचिव चन्द्रशेखर व्यास द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष की श्री गोलवलकर ने सभी से स्वस्थ रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु प्रतिदिन योग अभ्यास करने को कहा। सामंजस्य से रहने तथा निराश न होने की बात उन्होंने कही। महासचिव श्री व्यास ने सदस्य संख्या में वृद्धि करने की बात कही। प्रांतीय संगठन मंत्री पं.सन्तोष शर्मा ने परिसंघ की विकास खण्ड की इकाईयों को गठित करने पर जोर दिया। आभार गणेश सिंह चौहान जिला सचिव द्वारा व्यक्त किया गया।



0 Comments