सीहोर। श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर स्थित कस्बा मे ऐतिहासिक भव्य विशाल राज्य स्तरीय श्री भक्तामर गायन प्रतियोगिता का 25 वें वर्ष मे रजत जंयति महोत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त श्री भक्तामर गायन मंडलो ने अपनी मधुर आवाज मनमोहक प्रस्तुति से पुरी रात समा बांध रखा उपस्थित भारी संख्या में श्रद्धालु ने भी प्रभु की भक्ति में लीन हो विभोर हो नृत्य कर प्रभु की भक्ति में का आनंद लिया संध्या से प्रातः सुबह 9 बजे तक चले श्री भक्तामर गायन आनदं मय प्रतियोगिता का विधिवत निर्णयक मंडल के निर्णय अनुसार प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार एंव सांत्वना पुरस्कार के उदघोष पर आयोजन समिति के आग्रह पर पद्मावती पोरवाल महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विमल जैन मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि समाज अध्यक्ष अजय जैन उपाध्यक्ष देवचंद जैन एंव कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महिपाल जैन ने विदिशा के श्री आदिनाथ भक्तामर मंडल शीतल धाम को प्रदान किया ।
प्रथम पुरस्कार सम्मान पत्र प्रथम पुरस्कार निर्धारित राशी प्रदान कर सम्मानित किया .
द्वितीय पुरस्कार - श्री विद्यासागर भक्तामर मण्डल (गढ़ाकोटा) एवं तृतीय पुरस्कार श्री आदिश्वर भक्तामर मंडल शंकराचार्य नगर (भोपाल)*
को प्रदान किया।
राजस्थान सहित ख्याति प्राप्त 17 भक्तामर गायन मंडल ने भी अपनी मधुर आवाज और आधुनिक वाद्ययंत्रौ से प्रभु की भक्ति मे लीन हो श्री भक्तामर गायन मन मोहक प्रस्तुति पर सांत्वना पुरस्कार सम्मान पत्र एंव निर्धारित राशि प्रतिक चिह्न प्रदान कर सभी मंडलो का मोतीयो की माला रुपटे पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।
प्रथम सत्र मे मंगलाचरण की प्रस्तुति एवं बड़े बाबा साहब की मूर्ति वेदी जी के समक्ष महा आरती कर अतिथियो ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अतिथियों में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर पद्मावती पोरवाल महासभा के सभा पदाधिकारी पदाधिकारी वीरेंद्र अजमेर प्रदेश अध्यक्ष हरीश जैन शीतल संतोष जैन नरेन्द्र जैन पंकज कुमार, पवन! जैन हएवं क्षेत्रीय अध्यक्ष विमल जैन जैन समाज अध्यक्ष अजय जैन महामंत्री अशोक जैन उपाध्यक्ष देवचंद जैन कार्यक्रम संयोजन महिपाल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर अतिथियो ने राष्ट्रीय स्तर पर श्री भक्तामर गायन प्रतियोगिता जैसे बड़े आयोजन के लिए शुभकामना बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की विधायक सुदेश राय ने यथा योग सहयोग की अपनी भावना को प्रदर्शित किया वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आयोजक मंडल वीर सेवा दल के युवकों का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा कर अपने को धन्य माना ।
एवं वीर सेवा दल के अंकुश जैन मोंटी जैन साथियो ने अतिथियो का तिलक लगाकर प्रतीक चिह्न ओर जियो ओर जिने दो अंकित रुपटे पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।
आभार आयोजन के संयोजक स्तंभ महिपाल जैन ने माना ।


0 Comments