सीहोर। हाल ही में राजधानी भोपाल में आयोजित हुई संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीहोर जिले के बॉक्सर खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन रहा। इन विजेता खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ । कोच अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में अंशुल, अरहम, दक्ष, प्रतिज्ञा इन खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य आलोक शर्मा खेल अधिकारी, बृजेश शर्मा खेल प्रभारी, अत्ताउल्लाह खान, कोच अंकित गुप्ता, मैनेजर अजय रिचरिया, मोहम्म्मद अमजद सिद्दीक़ी, पी.टी.आई. आष्टा आदि ने खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाऐं दी है।

0 Comments