सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर पार्क के तत्वाधान में नवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर समिति की बैठक में सभी सदस्यों की सर्व सहमति से अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया।
जिसमे शेलू राठौर पहलवान जी को समिति अध्यक्ष एवं प्रिंस राठौर को कार्यक्रम अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने चर्चा में बताया कि समिति 26 वर्ष से माँ भवानी का विशाल आयोजन करती आ रही। समिति में लगभग 80 से अधिक सदस्य है और बड़े ही भाव प्रेम से माता जगतजन्नी के 9 दिवस अराधना करते भव्य कार्यक्रम समिति द्वारा किया जाता है। 25 वे वर्ष में समिति ने 9 दिन का विशाल भंडारा कराया था और इस वर्ष भी विशेष महाराष्ट्र, नागपुर की प्रतिमा एवं अन्य विशेष भव्य आयोजन किए जायेगे। समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं दानदाताओं ने दोनों अध्यक्षों को पुष्पमाला पहना कर शुभकामनाएं दी। बैठक में जितेंद्र राठौर, भारत राठौर, विनोद रामजी सोलंकी, अजय राठौर, बंटू राठौर, विवेक राठौर, रितेश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अन्नू राठौर, संजय राठौर, मधु त्यागी, अर्जुन मेवाड़ा, पंकज राठौर, बिट्टू पराशर, दीपांशु राठौर, भविष्य राठौर, आकाश राठौर, आदित्य माही, तनिश, मोहित सहित अन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्यगण उपस्थित रहे।
0 Comments