सीहोर। सीवन माँ गणेश उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में स्थानीय गंगा आश्रम सीहोर में आज दिनांक 10 सितम्बर 2024, मंगलवार को सांय 7 बजे से भव्य खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, उक्त भजन संध्या का भव्य आयोजन स्वर्गीय श्री राधावल्लभ जी गुप्ता की स्मृति में रखा जा रहा है। खाटूश्याम भजन की सुमधुर प्रस्तुति सुप्रसिद्ध भजन गायिका चेताली राठौर, इन्दौर एवं मोहित जोशी शुजालपुर के द्वारा दी जावेगी। सीवन माँ गणेश उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं से उक्त धर्ममय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

0 Comments