सीहोर। स्थानीय इंग्लिशपुरा स्थित मस्जिद के बगल से निकले शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण करने को लेकर इंग्लिशपुरा निवासी दुर्गेश मिस्त्री पिता श्री रामगोपाल मिस्त्री, निवासी वार्ड क्रं. 8 इंग्लिशपुरा, सीहोर के द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, सीहोर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से दुर्गेश मिस्त्री ने बताया कि इंग्लिशपुरा स्थित मस्जिद के पास से सीटू नाले तक एक शासकीय आम रास्ता है, जिसका उपयोग स्थानीय रहवासी करते हैं, उक्त रास्ते से अमृत योजनान्तर्गत पानी की पाईप लाईन भी बिछी हुई है। जिस पर चेतन त्यागी पुत्र हेमन्त त्यागी एवं हेमन्त त्यागी पुत्र बनवारी लाल त्यागी, निवासी वार्ड क्रं. 8 इंग्लिशपुरा, सीहोर द्वारा जबरिया अतिक्रमण कर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया है। जिससे स्थानीय रहवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गेश मिस्त्री ने आगे बताया कि वहीं पर मेरी कृषि यंत्र की दुकान है, जिसका पिछला गेट इसी रास्ते से जुड़ा हुआ है, इस कारण मेरे पास आने वाले किसानों तथा मेरे कर्मचारियों को भी इस मार्ग के अवरूद्ध होने से काफी परेशानी हो रही है। दुर्गेश मिस्त्री के साथ ही नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल उक्त शासकीय मार्ग पर अनावेदकों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाया जावे, ताकि स्थानीय वार्ड वासियों को राहत मिल सके एवं उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्गेश मिस्त्री सहित पंकज शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि जयसिंह भारती, रवि भारती, रोहित भारती आदि उपस्थित रहे।

0 Comments