सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव



स्थानीय श्री राधा कृष्ण मोदी सरस्वती विद्या मंदिर डिपो सीहोर में आज दिनांक 28/ 9 /2024 दिन शनिवार जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसके अंतर्गत 19 विधाओं में प्रतियोगियों ने भाग लेकर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में विभिन्न जगह से  सरस्वती विद्या मंदिर जावर,इछावर,आष्टा ग्वालटोली, मंडी, के 98 भैया, बहनो ने
 विभिन्न 19 विधाओं में भाग लेकर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।  कार्यक्रम में जिला संयोजक श्री ब्रजमोहन जी गुर्जर आष्टा प्राचार्य एवं अनिल जी बघेल इछावर प्राचार्य मंडी प्राचार्य श्रीमती कृष्णा राठौर उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में श्रीमती शानू शर्मा श्री, तनुज व्यास, श्रीमती कविता राठोर, श्रीमती लता शर्मा ,श्री दिनेश जी विश्वकर्मा उपस्थित रहे
अंत में सीहोर के प्राचार्यश्री जगन्नाथ सुहागपुरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं सभी भैया बहनों को विभाग स्तर पर जाने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Post a Comment

0 Comments